फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित महिला की मौत, दो डॉक्टर समेत 16 मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संक्रमित महिला की मौत, दो डॉक्टर समेत 16 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

- अब तक जिले में 2630 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 38 की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव की महिला की कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ के एक अस्पताल में बुधवार की रात मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव के 52 वर्षीय महिला काफी दिन से बीमार थी। परिजन उसे एक सप्ताह पहले लखनऊ के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराए थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल के दो चिकित्सक समेत 16 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 10, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कलां ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर ब्लॉक क्षेत्र के एक व अन्य जिले के एक लोग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 29 लोग स्वस्थ हुए हैं। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2630 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 173 एक्टिव केस है। 2419 लोग ठीक हो चुके हैं। 1011 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3476 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें