फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Sat, 12 Dec 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कांटे पुलिस चौकी के पास डीसीएम ने ओवरटेक करते समय पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम के खलासी की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि अनियंत्रित ट्रक पास में स्थित एक मकान में घुस गया। जिससे मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में डीसीएम चालक और ट्रक चालक के चोट आईं हैं।
   कांटे प्रतिनिधि के अनुसार बस्ती जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के राजा बाजार निवासी राजेश कुमार जायसवाल की पत्नी के नाम से डीसीएम नंबर यू पी 58 टी-0578 पंजीकृत है।
राजेश कुमार जायसवाल की देखदेख में डीसीएम संचालित होता है। शुक्रवार को गोरखपुर की तरफ से चालक पंकज निवासी बरगदवा थाना सोनहा जिला बस्ती डीसीएम को लेकर बस्ती की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

उसके साथ खलासी संतोष कुमार पुत्र बीपत निवासी परसपुर थाना उसका बाजार जिला सिद्धार्थनगर भी मौजूद था। डीसीएम के आगे एक ट्रक चल रही थी।
 कांटे तिराहे के पास ओवर टेक करने के चक्कर में डीसीएम ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें डीसीएम के खलासी संतोष की मौके पर मौत हो गई।
 जबकि टक्कर से ट्रक अनियंत्रित होकर कांटे निवासी बहाऊ के घर में    घुस गया। घर में उस दौरान परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से बड़ी दुर्घटना होने से टल गई, लेकिन मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक चालक को मामूली चोट आई।
बस्ती निवासी राजेश कुमार जायसवाल का आरोप था कि ओवरटेक के दौरान ट्रक चालक ने ट्रक मोड़ दिया, जिसकी वजह से हादसा हुआ। हादसे में उसके भी चोट आई है। उसने बताया कि घटना के संबंध में कोतवाली में तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें