फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा/लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर डुहिया पुल और सिरसी गांव के बीच सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के जिगिना गांव निवासी रामचंद्र (45) बाइक से रामजानकी मार्ग से लोहरैया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं, धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया कला गांव निवासी रामजाने (22) की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें