ट्रैक्टर की चपेट से बच्चे की मौत
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बनकटवा में शुक्रवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनकटवा गांव निवासी चंद्रशेखर पुत्र रामपत का आरोप है कि शुक्रवार सुबह आठ बजे के करीब उनका दो वर्षीय बेटा कन्हैया अपने दरवाजे पर खेल रहा था। उसी दौरान गांव के महेंद्र चौधरी का ट्रैक्टर लेकर चालक दिग्विजय उर्फ ठेलाहे गुजरा और उसके बेटे को चपेट में ले लिया। हादसे में उनके मासूम बेटे की मौत हो गई। आरोप है कि चालक लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर चला रहा था। एसआई गयासुद्दीन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक दिग्विजय उर्फ ठेलाहे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।