संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाल ब्रजेंद्र पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जूनियर हाईस्कूल गोलाबाजार से ईश्वर को गिरफ्तार किया। उसके पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। संवाद