संतकबीरनगर। जिले में फरार चल रहे वारंटियों के विरुद्ध शुक्रवार को पुलिस ने अभियान चलाया। इस दौरान चार वारंटी गिरफ्तार किए गए। एसपी सत्यजीत गुप्त ने बताय कि न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट के तहत फरार चल रहे चार लोगाें को गिरफ्तार किया है। दुधारा पुलिस ने वारंटी महेंद्र, रामानंद उर्फ नंदू, इंद्रमणि मौर्या, प्रदीप को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया गया। संवाद