फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छह क्विंटल पटाखों के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। त्योहार से पहले पटाखा माफिया पर मेंहदावल पुलिस ने शिकंजा कसा है। इस क्रम में पुलिस ने नायक टोला में संजय मद्धेशिया के मकान में बने गोदाम पर छापा मारकर 30 गत्ताें में भरा लगभग छह क्विंटल पटाखा बरामद किया। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पटाखों का अवैध रूप से भंडारण किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम टड़वरिया चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि नायक टोला में भारी मात्रा में बिना लाइसेंस के पटाखे डंप किए गए हैं। टीम ने तत्काल घेराबंदी कर गोदाम पर छापा मारा। तलाशी में विभिन्न ब्रांड के 30 गत्ते मिले, जिनका कुल वजन गत्ते सहित करीब 600 किलो बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से बहबोलिया निवासी अभिषेक मद्धेशिया को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि दिवाली पर ऊंचे दाम पर बेचने के लिए पटाखे स्टॉक किए थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मेंहदावल में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बरामद पटाखा सीज कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें