संतकबीरनगर। मेंहदावल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र के अगुवाई में पुलिस टीम ने छह अप्रैल को चेकिंग के दौरान बाराखाल तिराहा के पास आरोपी गुड्डू उर्फ बगधर पुत्र स्वर्गीय रामरुप केवट निवासी गगनई राव को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक 315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। संवाद