संतकबीरनगर। बखिरा थाने की पुलिस के जरिए अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 827 ग्राम गांजा के साथ एक को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय रवाना करते हुए जेल भेज दिया। थाना बखिरा पुलिस ने रविवार को छपिया अव्वल बगीचे से धर्मेन्द्र गिरि निवासी ठठरहिया मोहल्ला कस्बा बखिरा को गिरफ्तार किय। उसके पास से 827 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उस पर केस पंजीकृत किया। उसे न्यायालय रवाना करते हुए जेल भेज दिया। संवाद