रोसयाबाजार। शिव मंदिर पौली में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में रविवार को एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के बकाया मानदेय पर चर्चा की गई।
जिला महामंत्री गरिमा सिंह ने कहाकि हम कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के बकाया मानदेय न मिलना चिंता का विषय है। बकाया मानदेय, प्रोत्साहन राशि का भुगतान समय से दिलाने की मांग किया। इसके लिए विभाग द्वारा शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। हम सब मिलकर संघ के हित के लिए संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हार्ड कुक्ड राशन कोटेदार को मिलता है। जिसमें आंगनबाड़ी केद्रों पर राशन बराबर नहीं उपलब्ध हो पता है और भोजन पकाने के लिए कोई बर्तन गैस अभी तक उपलब्ध नहीं हुआ है। भोजन पकाने में समस्याएं उत्पन्न होती हैं।
इस मौके पर ब्लाॅक संरक्षक राजाराम, जयप्रकाश पाल, सरोज, गरिमा सिंह, लक्ष्मी सिंह, मिथिलेश, उर्मिला, मंजू,शांति, आशा आदि लोग मौजूद रही।