फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुधार केबजाय हवा चलने पर काट दे रहे बिजली

Tue, 02 Apr 2024 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के बरदहिया बाजार में फाल्ट के चलते तीन घंटे बिजली गुल
विज्ञापन

- खड़ा हो रहा पानी का संकट, सुधार के दावे फेल
- गर्मी बढ़ने पर और रुलाएगी बिजली आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। गर्मी लगातार बढ़ रहा है। अधिकतम पारा भी 36 डिग्री सेल्सियस से उपर पहुंच गया है। तेज पछुआ हवा चल रही है, ऐसे में बिजली निगम ने नया तरीका अपना लिया है। संसाधनों में सुधार की बजाय बिजली काट दी जा रही है। जिससे उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बिजली गुल होने से आ रही है। पानी का संकट भी खड़ा होने लगा है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। साथ ही गर्मी का असर दिखने लगा है। वर्तमान में तेज पछुआ हवा चल रही है। जिसके कारण बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी से उतर जा रही है। कारण यह है कि हवा चलने पर जर्जर तार आपस में टकरा रहे हैं और बिजली आपूर्ति गुल हो जा रही है। सोमवार को शहर के स्टेशन रोड, तितौवा सहित कई मोहल्लों में तार आपस में सट गए थे, जिसके कारण बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार को भी शहर के बरदहिया बाजार में लोकल फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है और करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। ग्रामीण क्षेत्रों में तो बिजली निगम ने नया तरीका अपना लिया है। हवा चलने पर बिजली काट दी जा रही है। ऐसे में दिनभर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह पांच बजे से आठ बजे तक बिजली गुल होने से आ रही है, जिससे पानी की टंकियां सूख जा रही हैं और पानी का संकट खड़ा हो जा रहा है। ऐसे में स्नान से लेकर भोजन तैयार करने में दिक्कत आ रही है। ऊपर से गर्मी के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। उपभोक्ता दिनेश कुमार, अजीत कुमार आदि ने कहा कि गर्मी शुरू होते ही परेशानी बढ़ गई है। दिन में हवा चलने पर अक्सर बिजली गुल हो जा रही है।
विज्ञापन

000000000000000000000
विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत जर्जर तार व पोल को बदला जा रहा है। साथ ही केबल के तार लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के चलते तेज हवा चलने पर बिजली कटती है अन्यथा बिजली आपूर्ति नियमित रूप से दी जा रही है।
- केएन शुक्ल, एसडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें