फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की साइट हैक कर टिकट बनाने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की साइट हैक कर टिकट बनाने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

नाथनगर में संचालित सहज जन सेवा केंद्र में बना रहा था टिकट
पकड़े गए युवक से पूछताछ करने में जुटी है आरपीएफ की टीम
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा (संतकबीरनगर)। रेलवे की साइट हैक कर टिकट बनाने वाले एक युवक को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। युवक नाथनगर में संचालित सहज जन सेवा केंद्र से टिकट बना रहा था।
आरपीएफ चौकी खलीलाबाद के प्रभारी श्याम राज के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को नाथनगर सीएचसी के निकट संचालित डिजिटल स्टूडियो एवं सहज जन सेवा केंद्र पर छापा मारा। इस दौरान दुकान के अंदर मौजूद युवक रेलवे का टिकट बनाते पकड़ा गया। टीम ने जब युवक से अधिकार पत्र मांगा तो वह दिखा नहीं सका। टीम ने मौके से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क व प्रिंटर कब्जे में ले लिया। आरपीएफ की टीम पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। चौकी प्रभारी श्यामराज ने बताया कि युवक की पहचान नाथनगर निवासी विद्या सागर के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में केंद्र संचालक नागेंद्र यादव ने बताया कि वह जाति, आय, निवास आदि प्रमाण पत्र बनाने के लिए केंद्र संचालित करता है। रेलवे का टिकट बनाने की उसे कोई जानकारी नहीं है। पकड़ा गया विद्या सागर उनकी दुकान पर काम करता है। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके से तत्काल के टिकट भी मिले हैं। प्रकरण की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे कार्रवाई की दिशा तय होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें