चने का नमूना भरते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम । स्रोत - खाद्य निरीक्षक
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -दो सतीश कुमार के निर्देशन में आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छापामारी की गई। इस दौरान भुने हुए चने का नमूना संग्रहित किया गया। साथ ही लगभग 148 किलोग्राम भुना चना जिसकी अनुमानित लागत 14800 रुयये है, को मौके पर सीज किया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो सतीश कुमार ने बताया कि नवीन सब्जी मंडी स्थित सुनील कुमार भुजा वाले व एसएसएमएम इंटरप्राइजेज अंसार टोला खलीलाबाद के प्रतिष्ठान का औचक जांच किया गया। मौके पर खाद्य कारोबारी खाद्य लाइसेंस का पंजीकरण नहीं दिखा पाए। इस दौरान एसएसएमएम इंटरप्राइजेज खलीलाबाद के प्रतिष्ठान में भुने हुए चने में रंग की संभावना पाई गई।
इस संभावना के आधार पर भुने चने का नमूना संग्रहित किया गया तथा लगभग 148 किलोग्राम भुना चना जिसका अनुमानित कीमत 14800 रुपये है, को मौके पर सीज किया गया। साथ ही टीम द्वारा अंडा विक्रेता व भंडारणकर्ता का औचक निरीक्षण किया जिसमें एगीस्था एग सेंटर खलीलाबाद अपना खाद्य लाइसेंस मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सके। संवाद
चने का नमूना भरते हुए खाद्य और औषधि प्रशासन की टीम । स्रोत - खाद्य निरीक्षक