संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना पुलिस ने पिस्टल के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद सतीश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण, गश्त व चेकिंग के दौरान कांटे चौराहा से लगभग दो सौ मीटर आगे एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाईल, एक मतदाता पहचान पत्र, एक पैन कार्ड भी बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान धीरज तिवारी पुत्र रामगुलाम निवासी मुजहना थाना मुंड़ेरवा जनपद बस्ती के रूप में हुआ। जिसके खिलाफ पुलिस ने समस्त कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। संवाद