फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गैर इरादतन हत्या के आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 03 Aug 2024 04:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल कस्बे के टेडुवा मोहल्ला हुई मारपीट में मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर पंचायत के टेडुवा मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय युवक की मारपीट के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने केस में धाराएं बढ़ाई हैं। वहीं नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

राकेश गौड़ को पांच दिन पूर्व घुरुकुश उर्फ सुनील आदि लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज लखनऊ में चल रहा था। बुधवार की देर रात मारपीट में घायल युवक की मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर पूर्व में ही मारपीट का केस दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। युवक के मौत की सूचना के बाद दर्ज केस में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ोतरी करते हुए आरोपी घुरुकुश उर्फ सुनील, राधेश्याम उर्फ सोखा, घनश्याम उर्फ पुजारी निवासी रैधरपार थाना धर्मसिंहवा को हिरासत में लेते हुए जेल भेजा है। घटना में एक आरोपी को पुलिस चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें