संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने 650 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक थाना मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र के अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र भ्रमण व चेकिंग के दौरान आरोपी अभियुक्त गोरख निषाद पुत्र रेनई निषाद निवासी कुसौना खुर्द को थाना क्षेत्र के गांव जब्बार के पास से 650 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना मेंहदावल पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करके संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करके जेल भेज दिया। संवाद