धनघटा। क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती के साथ गांव का ही रहने वाला युवक शनिवार की रात दुष्कर्म का असफल प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। युवती का आरोप है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे जब घर पर अकेली सो रही थी। उसी समय गांव निवासी 26 वर्षीय युवक घर में घुस आया और अकेली सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। पीड़िता शोर मचाई तो आरोपी तरह-तरह की धमकी देते हुए भाग निकला। रविवार को पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद