संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा क्षेत्र के छिबरा गांव में होली के एक दिन पूर्व ईंट-भट्ठे पर मजदूर की मारपीट में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
बता दें कि होली के एक दिन पूर्व धर्मसिंहवा क्षेत्र के छिबरा में ईंट-भट्ठे पर प्रवासी मजदूरों में जमकर मारपीट हुई थी। इस घटना में बिहार के नालंदा जिले के खड़जमा निवासी कुशेंद्र माझी की मौत हो गई थी। मृतक के बेटे बरसाती की तहरीर पर शिवा, राजन और जुल्लू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज हुआ था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। आरोपी फरार हो गए थे।
रविवार को पुलिस ने एक आरोपी मोनू उर्फ जुल्लु पुत्र बुझावन उर्फ उचित मांझी निवासी कैथी नालंदा बिहार को खलीलाबाद बंजरिया चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना करते हुए जेल भेज दिया। एसओ सरोज शर्मा ने बताया कि एक आरोपी जुल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की तलाशा की जा रही है।