फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तृतीय चरण में 1507 प्रत्याशी मैंदान में

Sun, 11 Oct 2015 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया शनिवार को पूरी हो गई। इस दौरान कुल 82 प्रत्याशियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस ले लिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित कर दिया गया। इस चरण में नामांकन वापसी के बाद जिला पंचायत सदस्य पद के आठ सीटों के लिए 205 जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 203 सीटों के लिए 1302 प्रत्याशी मैंदान में रह गए हैं।


 तीसरे चरण में खलीलाबाद व नाथनगर विकास खंड में क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों के जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन वापसी के दौरान जिला पंचायत सदस्य पद के आठ प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन


इनमें वार्ड संख्या 19 से चार, वार्ड संख्या 21 से एक, वार्ड संख्या 25 से एक तथा वार्ड संख्या 26 से दो पर्चा शामिल हैं।  इस प्रकार खलीलाबाद क्षेत्र के वार्ड संख्या 19 से 37, वार्ड संख्या 20 से 34, वार्ड संख्या 21 से 20, वार्ड संख्या 22 से 26 तथा नाथनगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 से 17, वार्ड संख्या 24 से 24 वार्ड संख्या 25 से 22 तथा वार्ड संख्या 26 से 17 प्रत्याशी मैंदान में रह गए हैं। 

इस चरण में दो ब्लाकों के क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के 74 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया। इनमें खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र से 39 तथा नाथनगर ब्लाक क्षेत्र से 35 पर्चे वापस लिए गए हैं। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में 101 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए  659  लोगों ने बीडीसी का नामांकन किया था। जिसमें एक प्रत्याशी का जहां अदेयता प्रमाण पत्र न होने के कारण पर्चा खारिज कर दिया गया था।

वही एक प्रत्याशी ने अपने प्रस्तावक के साथ शपथ पत्र देकर अपना पर्चा खारिज करा दिया था। शेष बचे 657 प्रत्याशीयों में से 35 ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब नाथनगर ब्लाक क्षेत्र में 101 क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 622 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे  है। जिसमें  सिक्टहां बीडीसी क्रमांक 97 से जसोवर गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख मालती पाल और मुडियारी बीडीसी क्रमांक 95 से जसोवर गांव निवासी पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख दिगपाल पाल का निर्विरोध चुनाव जीतना लगभग तय हो गया है। इसी तरह सकरैचा बीडीसी क्रमांक 37 से सकरैचा गांव निवासी इंद्रपाल का निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रभारी एडीओ पंचायत गजानन पाल व आरो एसी श्राीवास्तव ने बताया कि शेष बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिंह आवंटित कर दिया गया है। जबकि खलीलाबाद ब्लाक क्षेत्र में 39 प्रत्याशियों ने पर्चा वापस लिया है। यहां पर अब कुल 680  प्रत्याशी मैंदान में रह गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें