फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन 80 लाख भुगतान की जांच शुरू

Wed, 06 Dec 2017 11:53 PM IST
संतकबीरनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
एक ही दिन 80 लाख भुगतान की जांच शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जल निगम में वित्तीय वर्ष 2014-15 में एक ही दिन 80 लाख रुपये के भुगतान के मामले की जांच बुधवार को शुरू कर दी गई। जांच की शुरूआत लखनऊ से आई एसआईटी टीम ने की। इतनी अधिक रकम एक ही दिन भुगतान होने के मामले की जांच शुरू होने से विभाग में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष 2014-15 में जल निगम के अधिकारियों ने एक ही दिन में 80 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। इसकी शिकायत शासन स्तर पर हुई थी। आरोप था कि बिना काम कराए ही भुगतान हुआ है। इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए शासन ने एसआईटी से जांच कराने की घोषणा की थी। बुधवार को एसआईटी की टीम अधिशाषी अभियंता लखनऊ ओपी शर्मा के नेतृत्व में जिले में पहुंची। टीम में सहायक अभियंता प्रेमचंद्र, निरीक्षक आरडी सिंह भी शामिल रहे। टीम दोपहर में जल निगम कार्यालय पहुंची और अभिलेखों को मंगाकर छानबीन की। इसके बाद टीम बघौली विकास खंड के जिवधरा व लगड़ाबार गांव में भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिशाषी अभियंता ओपी शर्मा ने बताया कि जिवधरा व लगड़ाबार में मौके पर जाकर विभाग की तरफ से कराए कार्यों को देखा गया। उन्होंने बताया कि मौके पर जलापूर्ति से संबंधित कार्य तो कराए गए हैं लेकिन अभी जलापूूर्ति चालू नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि विभाग की तरफ  से इस मामले में और कुछ जगहों पर भी कार्य कराने की बात कही गई है। इसके दृष्टिगत उन स्थानों पर भी पहंुचकर जांच की जाएगी। अभी कुछ और गांवों में जाकर भौतिक सत्यापन कए जाने का कार्य बाकी है। वहां भी जल्द ही पहुंचकर कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उनका यह भी कहना था कि अभी अभिलेखों की पड़ताल भी की जाएगी। यह कार्य जिन जगहों पर कार्य कराने की बात कही गई है, वहां मौके पर कार्यों की जांच के बाद अभिलेखों की भी पड़ताल की जाएगी। भौतिक सत्यापन और अभिलेखों की जांच के बाद रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। उधर, एक ही दिन हुए 80 लाख रुपये के भुगतान की जांच शुरू होने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची हुई है। बुधवार को लखनऊ से एसआईटी की टीम जांच के लिए पहुंचने पर विभाग के कई कर्मचारी परेशान भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें