फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मां और चार बेटों पर जालसाजी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने क्षेत्र के लेडुआ-महुआ गांव निवासी मां और चार बेटों पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। पीड़ित मोहम्मद नईम निवासी ढोढया का आरोप है कि ढोढ़या स्थित जमीन को विपक्षियों ने वास्तविक से अधिक हिस्से की बिक्री करके उससे अधिक रकम वसूल ली।
विज्ञापन

बैनामे की जमीन पर निर्माण शुरू करने पर अन्य सहखातेदारों ने आपत्ति जताई। आरोप है कि कूटरचना करके धोखाधड़ी करते हुए उसे 44.16 वर्ग मीटर भूमि के स्थान पर उसे 253 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा करके अधिक रकम वसूल कर हड़प ली। धोखे से वसूली गई अधिक रकम की 31 दिसंबर 2022 को विपक्षियों से वापस मांगने पर उसे अपशब्द कहते हुए लाठी डंडे से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

एसओ श्याममोहन ने बताया कि आरोपी आलिमा खातून व उसके बेटे अबूबकर, आकिब हुसैन, गुलाम हुसैन व सैफूरजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें