धनघटा। न्यायालय के आदेश पर महुली पुलिस रविवार को रामजानकी मंदिर कुटी सतहरा के महंत की तहरीर पर 13 लोगों के खिलाफ चोरी, जान से मारने की धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह मामला 8 जुलाई 2024 को हुआ था।
महुली थाना क्षेत्र के सतहरा गांव स्थित राम जानकी मंदिर कुटी के महंत चक्रेश महाराज ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया है, कि आठ जुलाई 24 को रामजानकी मंदिर परिसर में स्थित ध्वस्त बिल्डिंग एवं स्कूल का सरिया, दरवाजा, जंगला, अलमारी, मेज, कुर्सी, ग्रीन बोल्ड, डेस्क, मेज, पानी का मोटर पाइप, लाउड स्पीकर मशीन, पंखा, बिजली केबिल आदि उठा ले गए।
महंत के अनुसार मना करने पर हत्या कर देने की धमकी देने लगे। कोर्ट के आदेश पर रविवार को प्रतिवादी उमेश यादव, सुशील यादव निवासीगण खजुरिया, राम सहाय चौधरी, संतोष कुमार, अंशु श्रीवास्तव, गुड्डू, नीरज, राहुल, गोपी, रविन्द्र कुमार, ऋषि चौधरी, अमन, अंकित निवासीगण सतहरा के खिलाफ सामान चोरी, हत्या करने की धमकी देने के तहत मुकदमा दर्ज किया है।