फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन सात प्रत्याशियों ने पर्चे भरे संतकबीरनगर।

Mon, 06 Feb 2017 11:31 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया के दौरान बिना जांच के किसी को भीतर जाने नहीं दिया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण की नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन सोमवार को सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जबकि आठ नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन दाखिल करने वाले चार प्रत्याशी खलीलाबाद और तीन मेंहदावल सीट से हैं। 
विज्ञापन


दो फरवरी से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में सोमवार को तेजी आयी। इसी क्रम में मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में राकेेश सिंह बघेल, बसपा प्रत्याशी के रूप में अनिल कुमार त्रिपाठी, मुकेश कुमार ने निर्दलीय के रूप में नामांकन किया। वहीं खलीलाबाद सीट से परचम पार्टी के प्रत्याशी के मोहम्मद अली परचम पार्टी ने पर्चा भरा। जबकि राम अजोर, प्रदीप गुप्ता और सुनीता पत्नी यशोदानंद ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।

उधर, धनघटा सीट से अभी तक किसी भी प्रत्याशी का खाता नहीं खुला है। नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर कलेक्ट्रेट और आसपास बैरिकेडिंग कर सभी रास्तों को बंद कर दिया गया था। मुख्य द्वार से सिर्फ प्रत्याशी और उनके प्रस्ताव को ही प्रवेश मिल सका, वह भी गहन तलाशी के बाद। डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि पाचवें दिन कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें