फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती: DM संतकबीरनगर ने दिलाई- देश की एकता, अखंडता और अहिंसा की शपथ; बच्चों ने किया प्रतिभाग

Wed, 02 Oct 2024 06:53 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इन महापुरूषों के सिद्धांतों एवं आदर्शो के व्यावहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देश भक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे।
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बच्चों को शपथ दिलाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही स्वच्छता का संकल्प लिया गया। कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने झंडारोहण किया। अधिकारियों और कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों एवं छात्र छात्राओं को देश की एकता, अखंडता एवं अहिंसा की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इन महापुरूषों के सिद्धांतों एवं आदर्शो के व्यावहारिक पक्ष को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि होगी। उन्होंने गांधी जी के अहिंसात्मक नेतृत्व शैली, विचारधारा, सत्यनिष्ठा, देश भक्ति एवं शास्त्री जी के आत्मबल तथा साहस पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी इच्छाशक्ति के धनी थे। विपरीत परिस्थितियों में भी इन महापुरूषाें ने अपने धैर्य, साहस एवं आत्मबल से देश और समाज को नई दिशा देने, देश के नागरिकों में आत्मनिर्भरता का जज्बा भरने का अनुकरणीय कार्य किया है।
विज्ञापन


इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, अपर एसडीएम अरुण वर्मा, एसडीएम संजीव राय, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डॉ सुनील कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी चन्द्रशेखर यादव, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्र, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में डीएम ने विगत मगहर महोत्सव आयोजन में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष्य में अपर जिलाधिकारी सहित प्रदीप त्रिपाठी, रंजीत गुप्ता, कृष्णा एवं अभिनव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने आजाद चौक और आंबेकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें