फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए होगा संघर्ष:देवेंद्र प्रताप

Sun, 10 Apr 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों से मिले एमएलसी । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
फैजाबाद-गोरखपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी व प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा  है कि उनकी जीत शिक्षक समाज के संघर्षो की जीत है। पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने के लिए सदन से सड़क संघर्ष करेंगे। वित्तविहीन शिक्षकों को बैंक के माध्यम से मानदेय दिलाने का संघर्ष अंतिम चरण में है। वे रविवार को हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खलीलाबाद में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे एक-एक शिक्षकों से मिले और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए।
विज्ञापन

 प्रदेशीय मंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक और संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय के भ्रष्टाचार की निरंतर शिकायत मिल रही है, जिसे किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2015 तक तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण व केंद्र के समान सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों को लागू कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
  जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन, जीपीएफ का भुगतान समय से कराया जाएगा। शिक्षकों को पेंशन और जीपीएफ स्वीकृत आदेश कैंप लगाकर दिलाया जाएगा। इसके लिये संयुक्त शिक्षा निदेशक से सहमति बन चुकी है। कक्ष निरीक्षक व उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का भुगतान इस माह में कराया जाएगा।  कार्यालय की लापरवाही के कारण पदोन्नति, चयन वेतनमान व प्रोन्नत वेतनमान के मामले लंबित पड़ें हैं। बार-बार आश्वासन के बावजूद जिला विद्यालय निरीक्षक लंबित पत्रावलियों का निस्तारण नहीं कर रहें हैं।
विज्ञापन

 इस अवसर पर ध्रुव चंद्र  पाठक गिरजानंद यादव, नीरज मिश्र, विजय यादव, संतमोहन त्रिपाठी, राम नारायण पांडेय, अनिल सिंह, सुधीर कुमार,  प्रवीण कुमार त्रिपाठी, राकेश मिश्र, संजय श्रीवास्तव, खालिक कमाल, मोहम्मद अफजल, सलाहुद्दीन, अभिषेक मिश्र,  राहुल वर्मा, कमर आलम, मोहम्मद उमर, अरशद जलाल, मोहम्मद सईद, सालिकराम, शोएब अहमद, कन्हैया यादव, सुरेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें