धनघटा। महुली क्षेत्र के कोदवट के पास एक महाविद्यालय सामने कुआनो नदी में बृहस्पतिवार देर शाम को उतराया शव मिला है। मछुवारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान धनघटा क्षेत्र के हैंसर निवासी सागर के रूप में हुई।
मुखलिससपुर चौकी इंचार्ज विनोद यादव ने बताया कि क्षेत्र के कोदवट गांव के पास कुआनो नदी पर बने बांध पर मछुआरे मछली पकड़ रहे थे। उसी दौरान कुछ चरवाहे मवेशी लेकर मौजूद थे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि सागर मछली पकड़ने गए थे और डूब गए। वैसे मामले की जांच की जा रही है। बाद में सीओ ब्रजेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए। सीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हाऊस भेजवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह का पता चलेगा। उसके बाद जैसी स्थिति होगी,वैसी कार्रवाई की जाएगी। संवाद