फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सब कुछ हो गया राख, अब पन्नी ही सहारा

Thu, 29 Jun 2023 10:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली के गागरगाड के घुरहा में अग्नि पीड़ितों की मदद में पहुंचे धनघटा बिधायक गणेश चंद चौहान।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ के घुरहा गांव में बिजली के शाॅर्ट सर्किट से बुधवार को दिन में आठ झोपड़ी में आग लग गई थी। जिसमे नकदी, दो बकरी, दो मुर्गी सहित गेहूं, चारा मशीन, साइकिल, गहना, चारपाई, बिस्तर आदि सामान जल गया था। अब अग्नि पीड़ितों को खुले आसमान में गुजारा करना पड़ रहा है। बारिश का मौसम होने की वजह से पीड़ित पन्नी तानकर किसी तरह से गुजारा कर रहे है।
विज्ञापन

पीड़ित कल्लू ने बताया कि आग से झोपड़ी में सब कुछ जल गया था। खाने व पहनने के लिए कुछ नहीं बचा है। मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करते है। झोपड़ी जलने से रहने के लिए कुछ नहीं है। पन्नी तानकर किसी से रह रहे है। भोजन गांव के रामअवतार निषाद अपने घर से भोजन बनवा कर लाए तब बच्चों को भोजन मिला। किसी तरह से हम सभी अग्नि पीड़ितों को गांव वालों की मदद से भोजन मिल रहा है। इस समय बरसात का मौसम देख कर डर लगता है कि बारिश में हम लोग कहां जाएंगे। यही हाल अन्य परिवारों का भी है। बृहस्पतिवार की शाम धनघटा विधायक गणेश चौहान पहुंचे और पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें