आंबेडकरनगर के बुजुर्ग ने घाघरा में लगाई छलांग
नाव के जरिए नदी से वृद्ध को निकालने पर बुजुर्ग की हो चुकी थी मौत
पुलिस ने आधार कार्ड से की पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा (संतकबीरनगर)। शनिवार की शाम बिड़हरघाट पुल से एक बुजुर्ग ने घाघरा नदी में छलांग लगा दिया। घटना देखकर बिडहर घाट पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी सकते में आ गए। पुलिस कर्मी नाव से जब तक बुजुर्ग को बाहर निकाले, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
मृत बुजुर्ग के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान आंबेडकरनगर निवासी नेबूलाल के रूप में हुई। पुलिस की ओर से पीड़ित परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। एसओ आरके गौतम ने बताया कि शाम करीब चार बजे बिड़हरघाट पुल पर टहल रहे वृद्ध ने अचानक घाघरा नदी में छलांग लगा दिया। उसे नदी में कूदते देख पुलिस और वहां मौजूद लोग नाव से उसे बचाने के लिए नदी में उतरे। जब तक वृद्ध को लोग बाहर निकाले तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
एसओ आरके गौतम ने बताया कि मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड में नेबूलाल पुत्र घिराहूं निवासी मथुरा रसूलपुर जिला आंबेडकरनगर अंकित है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी शुरू करा दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही वृद्ध के जरिए उठाए गए आत्मघाती कदम की वजह की जानकारी हो पाएगी। संवाद