संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के नवीन सब्जी मंडी चौकी स्थित मलोरना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। रेलवे की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव की शिनाख्त होने के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण करके पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया।
कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के निकट वृद्ध के शव की सूचना के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। मृतक की पहचान संतराम (65) पुत्र रामबहार निवासी ग्राम मलोरना के रूप में हुआ। जांच-पड़ताल में पाया गया कि वह मनोरोगी था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।