फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: रहस्यमय हाल में लगी आग से झुलसीं नानी-नातिन की मौत, दो सगे भाई भी झुलसे, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 15 Sep 2022 07:06 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बघौली/ संतकबीरनगर

सार

कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी सुराती देवी बुधवार की रात अपनी बेटी उर्मिला की पुत्री सुमन के साथ एक ही चारपाई पर सोई थी। जबकि बेटी के दो बेटे आकाश और आनंद भी सोए हुए थे। रात करीब एक बजे रहस्मय हाल में टिनशेड में आग लग गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा गांव में बुधवार की रात रहस्मय हाल में लगी आग से टिनशेड में सोई बुजुर्ग महिला और उसकी नातिन की मौत हो गई। जबकि आग बुझाते दौरान दो नाती झुलस गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे सगे भाईयों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चा हो रही है। मौके पर एएसपी, सीओ, कोतवाल, चौकी इंचार्ज के साथ ही फील्ड यूनिट, सर्विलांस टीम और एसओजी टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके पर एक डब्बा मिला है, जिसमें तेल जैसा पदार्थ होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

कोल्हुआ लकड़ा गांव निवासी 65 वर्षीय सुराती देवी पत्नी स्वर्गीय परदेशी बुधवार की रात अपनी बेटी उर्मिला की 12 वर्षीय पुत्री सुमन के साथ एक ही चारपाई पर सोई थी। जबकि बेटी के दो बेटे क्रमशः 15 वर्षीय आकाश और 14 वर्षीय आनंद भी सोए हुए थे। रात करीब एक बजे रहस्मय हाल में टिनशेड में आग लग गई। घटना के वक्त तेज बारिश भी हो रही थी, जिसकी वजह से गांव का कोई व्यक्ति बचाव में नहीं आ सका।

आग की लपटों के बीच घिर नानी सुराती देवी और नातिन सुमन बुरी तरह से झुलस गईं। दो सगे भाइयों ने नानी और बहन को बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन दोनों बुरी तरह झुलस गई थीं। बचाव करते दौरान आनंद का हाथ भी झुलस गया। जबकि आकाश मामूली रुप से जख्मी हुआ। रात में सूचना पर डायल 112 नंबर की पुलिस टीम के साथ बघौली चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और झुलसे लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाएं।

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद झुलसी सुराती देवी, सुमन और आनंद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में नानी और नातिन की मौत हो गई। एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्र, कोतवाल विजय नरायन, इंस्पेक्टर अपराध दीपक दूबे, चौकी इंचार्ज जितेंद्र, एसओजी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अलावा फील्ड यूनिट और सर्विलांस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने गहनता से प्रकरण से जुड़े हर तथ्यों की जांच की, लेकिन पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि आग कैसे लगी। घटना की वजह क्या है।

नानी की मौत के बाद बच्चों की परवरिश की चिंता
कोल्हुआ लकड़ा निवासी सुराती देवी की बेटी उर्मिला की शादी मेंहदावल क्षेत्र के सोनौरा गांव निवासी अर्जुन के साथ हुई थी। करीब पांच साल पूर्व उर्मिला की मौत हो गई। उसी के बाद से उर्मिला की बेटी सुमन और बेटे आनंद, आकाश नानी के साथ ही कोल्हुआ लकड़ा रहते थे।

सुराती देवी के तीन बेटे अर्जुन, पृथ्वी और अवधराज है। वर्तमान में तीनों बेटे बाहर रोजगार के सिलसिले में गए हुए है। गांव के लोग बता रहे है कि नानी की मौत के बाद बेटी उर्मिला के बच्चों की परवरिश की समस्या हो गई। ग्रामीण घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन

कोल्हुआ लकड़ा गांव में सोते दौरान आग लगने से वृद्धा सुराती देवी और उसकी नातिन सुमन की मौत हो गई है। एक किशोर झुलस गया। आग लगने की घटना का स्पष्ट कारण तो पता नहीं चल पाया गया, लेकिन इस संबंध में पीड़ित परिजनों की ओर से तहरीर दिए जाने पर केस दर्ज किया जाएगा। मामले की जांच के लिए तीन पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। पुलिस टीमें घटना से जुड़े हर पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले की सच्चाई सामने आ जाएगी।
- सोनम कुमार, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें