एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना व रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र निवासी खटियावां पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। आरोपी तीन सगे भाइयों और रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
संतकबीरनगर जिले के दुधारा क्षेत्र के छितरापार गांव में बृहस्पतिवार को रास्ते के विवाद में कुछ लोगों ने वृद्ध की हत्या कर दी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छितरापार गांव निवासी 60 वर्षीय कपिलदेव यादव और बीपत यादव पट्टीदार हैं। दोनों परिवारों के बीच रास्ते का विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। पीड़ित बेटे संतोष कुमार ने बताया कि पिता कपिल देव दूसरे मकान पर भैंस को चारा डालने जा रहे थे। बीच में विपक्षी का मकान है।
आरोप है कि रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षी तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना और उनके रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र ने पिता कपिल देव पर प्राण घातक हमला कर दिया। वह पिता को लोगों की मदद से सीएचसी सेमरियावां ले गए, जहां डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर एसपी सोनम कुमार, एएसपी संतोष कुमार सिंह, सीओ अंशुमान मिश्रा और एसओ अनिल दूबे मौके पर पहुंए गए। एसपी ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई और एसओ को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसओ अनिल दूबे ने बताया कि इस मामले में तीन सगे भाई प्रमेश, हरिकेश, राकेश और उनके पिता बीपत, मां जयराजी देवी, लक्ष्मीना व रिश्तेदार रोजगार सेवक धर्मेंद्र निवासी खटियावां पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया।
बताया कि आरोपी तीन सगे भाइयों और रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए छितरापार गांव में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।