फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ‘अभ्युदय’ भविषय में संवार रहे 205 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत नि:शुल्क कोचिंग में पढ़ते विद्यार्थी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘अभ्युदय’ भविषय में संवार रहे 205 छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

सिविल सर्विसेज, नीट, जेई की तैयारी करने वाले कोचिंग में ले रखें हैं दाखिला
एचआरपीजी कॉलेज में दो से शाम पांच बजे तक संचालित होती हैं कक्षाएं
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में संचालित कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर 205 प्रतियोगी विद्यार्थी अपना भविष्य संवार रहे हैं।
शासन की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को कॅरियर संवारने के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मुहैया कराई गई। मई के अंतिम सप्ताह से जिले के एचआरपीजी कॉलेज के दो कमरों में कोचिंग शुरू की गई है। इसमें सिविल सर्विसेज, नीट, जेई और एनडीए/सीडीएस की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

यहां सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले 130, नीट परीक्षा के लिए 51 और जेई के लिए दस विद्यार्थियों का चयन किया गया था। एनडीए/सीडीएस के लिए 14 छात्र-छात्राएं चयनित हुए थे।
सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी कर रही सरिता भारती, साधना यादव, अजय कुमार, श्रेया द्विवेदी, शिवेंद्र कुमार, मोनी विश्वकर्मा और रोहित बताते हैं कि यहां कक्षाएं नियमित संचालित हो रही हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि पढ़ाने के लिए एचआरपीजी कॉलेज के 11 शिक्षक रखे गए हैं। प्रतिदिन दो से शाम पांच बजे तक कक्षाएं चलती हैं। अलग-अलग विषयों के शिक्षक प्रतियोगी विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। प्रति कक्षा 90 मिनट की होती है। इसके अलावा तीन शिक्षक अलग से रखे गए हैं। शिक्षकों को प्रति कक्षा एक हजार रुपये की दर से भुगतान होता है।
विज्ञापन

...
कोट
अभ्युदय कोचिंग की सुविधा देने के पीछे उद्देश्य है कि प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को तैयारी में मदद मिले। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भी कॅरियर संवार सकेंगे। वह और एसपी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को पढ़ाने जाएंगे।
-प्रेम रंजन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें