फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रिपोर्ट में दर्शाया मृत, बंद हो गई वृद्ध की पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। नाथनगर विकास खंड के झकही चक बेल्डुहा निवासी एक वृद्ध को आधार प्रमाणीकरण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट में मृतक दर्शा दिया। इसकी वजह से पीड़ित को मिलने वाली वृद्धा पेंशन बंद हो गई। पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस में चार जनवरी को प्रार्थनापत्र दिया। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव ने आवास का मामला दर्शाते हुए निस्तारित कर दिया। पीड़ित ने सीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर पेंशन शुरू कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के झकही चक बुल्डुआ निवासी गंगा प्रसाद (77) पुत्र परशुराम ने सीडीओ को बताया कि उसके घर की माली हालत दयनीय है। उसके दो अविवाहित पुत्रों की मृत्यु हो चुकी है। उसके पास जमीन जायदाद नहीं है। वृद्ध होने से वह शारीरिक रूप से कमजोर है, मजदूरी करने में भी अक्षम है।
उसे वर्ष 2006 से वृद्धा पेंशन मिल रही थी, जो बंद हो गई। बीडीओ नाथनगर के अलावा चार जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थनापत्र दिया। सहायक विकास अधिकारी कोऑपरेटिव ने इस आवास का मामला दर्शाते हुए निस्तारित दिखा दिया।
विज्ञापन

सीडीओ संत कुमार ने प्रकरण का संज्ञान लिया और जिला समाज कल्याण अधिकारी को जांच सौंपी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि गंगा प्रसाद को वृद्धा पेंशन मिल रही थी। आधार प्रमाणीकरण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी ग्राम कड़सर विकास खंड नाथनगर ने इन्हें मृतक अंकित कर दिया। इसकी वजह से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से इनकी पेंशन रोक दी गई।
पर्यवेक्षक नाथनगर के जरिये 17 जून को जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि गंगा प्रसाद पुत्र परशुराम जीवित हैं और पेंशन के लिए पात्र हैं। निदेशालय समाज कल्याण को पत्राचार कर इनकी पेंशन पुन: चालू करा दी गई है।
-
झकही चक बेल्डुआ निवासी गंगा प्रसाद को ग्राम विकास अधिकारी ने रिपोर्ट में मृतक दर्शा दिया था। शिकायत पर जांच कराई गई तो यह जीवित मिले। इनकी पेंशन पुन: शुरू करा दी गई है। संबंधित ग्राम विकास अधिकारी से जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन

- संत कुमार, सीडीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें