फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर से तेल चोरी, जेई ने दी तहरीर

Thu, 19 Feb 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बेलहवा चुरेब से मंगलवार की रात को 250 केवी ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करके उसमें से 400 लीटर तेल चोरी हो गया। मेंहदावल डिवीजन के पचपोखरी उपकेंद्र पर तैनात जेई धनंजय सिंह ने मामले में कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में जेई ने बताया कि बेलहवा चुरेब में 250 केवी के ट्रांसफार्मर की आपूर्ति 18 फरवरी को रात लगभग 12:30 बजे बाधित करके अज्ञात लोगों ने 400 लीटर तेल निकाल लिया। उसके बाद टीएफ का ढक्कन खोलकर उसमे लगी वाइंडिंग को निकालकर ले जाने का प्रयास किया। जिसकी सूचना उन्हें बुधवार को सुबह लगभग सात बजे स्थानीय लोगों ने दी। इसके बाद वह उपखंड अधिकारी बघौली के साथ मौके पर पहुंचकर जांच किए। लगभग चार लाख रुपये कीमत का ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जेई ने कोतवाली पुलिस से मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें