फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का अधिकारी शीघ्र कराएं निस्तारण

Mon, 21 Jul 2025 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला उद्योग बंधु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। इसमें निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त उद्योग ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न स्वरोजगार परक योजनाओं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद वित्तपोषण योजना की प्रगति के संबंध में समिति को अवगत कराया। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई एवं उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया गया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित किया कराएं।
यह भी निर्देशित किया कि योजनाओं में संबंधित बैंकों में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित कराएं तथा ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति एवं वितरण के लिए लंबित आवेदन पत्रों का समयबद्ध निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार हो सके। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत प्राप्त एमओयू एवं जीबीसी के लिए तैयार प्रस्तावों की समीक्षा में डीएम ने उद्यमी मित्र कोे निर्देशित किया गया कि समस्त प्राप्त एमओयू के अंतर्गत जो धरातल पर उतरने वाले है, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शीघ्र उत्पादन प्रारंभ कराएं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, संजय तिवारी, ईओ अवधेश कुमार भारती, डीपीआरओ मनोज कुमार यादव, लीड बैंक प्रबंधक पवन कुमार सिन्हा, अरविंद पाठक, सुभाष शुक्ला, रितेश कुमार सिंह, विनीत चड्ढा, अमित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें