फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सप्ताह को वृहद रूप से सफल बनाए अधिकारी : डीएम

Sat, 15 Jun 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 15 से 21 जून तक जनपद मुख्यालय सहित समस्त ब्लॉक एवं नगर पालिका, नगर पंचायत में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 15 से 21 जून तक पूरे एक सप्ताह को योग सप्ताह के रूप में मनाया जाना है। सभी विभाग इस संबंध में अपने-अपने विभाग से संबंधित माइक्रोप्लान तैयार कर योग सप्ताह को वृहद स्तर पर सफल बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इसमें जनप्रतिनिधि की उपस्थिति अवश्य सुनिश्चित की जाए।

डीएम ने कहा कि योग सप्ताह मनाए जाने का मुख्य उद्देश्य तभी सार्थक होगा जब आम जनमानस में करें योग-रहें निरोग का भाव समझते हुए लोग जीवन शैली में निरंतर प्रक्रिया के रूप में अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके प्रति लोगों को उत्साहित एवं प्रेरित किया जाए। ताकि लोग योगाभ्यास को अपने दिनचर्या में शामिल करते हुए निरंतर योग्य अभ्यास करें और अपना जीवन स्वस्थ एवं सुखी बनाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि इस संबंध में जिला स्तरीय समिति का भी गठन कर लिया जाए। आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रमों की फोटोग्राफी कराई जाए। इसके लिए एक नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं। आवश्यकतानुसार योग के प्रति लोगों में उत्साह एवं प्रेरणाओं का फीडबैक लेने एवं समय-समय पर उन्हें योग के फायदे को बताने तथा जागरूक करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सीडीओ संत कुमार, सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया, अपर एसडीएम रमेश चंद्र, उपायुक्त मनरेगा प्रभात कुमार द्विवेदी, सीओ यातायात केशवनाथ, जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार, योग प्रभारी डॉ. नागेंद्र कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी आराधना द्विवेदी, गायत्री शक्तिपीठ से मार्कंडेय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें