धनघटा। विकासखंड पौली मुख्यालय पर संचालित आयुष्मान भारत हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर को लेकर ग्रामीणों ने आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि केंद्र पर अधिकारी-कर्मचारी नियमित रूप से नहीं पहुंचते हैं।
इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई ग्रामीणों ने बताया कि सरकार ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए यह केंद्र स्थापित किया था लेकिन जिम्मेदारों की अनुपस्थिति से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार के अधीक्षक डॉ. जितेंद्र चौधरी ने कहा कि यह जांच का विषय है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि सीएचओ हड़ताल पर हैं, फिर भी अन्य कर्मचारियों को उपस्थित रहना चाहिए। संवादा