फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का सख्ती से पालन कराएं अधिकारी : डीएम

Sun, 19 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने दीपावली पर्व के मद्देनजर संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पटाखों के एडवाइजरी का पालन कराए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। कहा कि केवल लाइसेंस प्राप्त लोगों को ही पटाखों का निर्माण करना है।
विज्ञापन

अवैध रूप से संचालित इकाइयों पर कार्रवाई की जाए। निर्माण इकाईयों में फायर अलार्म सिस्टम एवं अग्निशमन उपकरणों, रेत तथा पर्याप्त पानी की व्यवस्था और धूम्रपान, मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित किया जाए। सभी कर्मियों को सुरक्षा प्रशिक्षण दिया जाए एवं सुरक्षा वर्दी पहनना अनिवार्य किया जाए।
उन्होंने अधिकारियाें को पटाखा निर्माण इकाइयों का समय-समय पर औचक निरीक्षण करने, अग्नि दुघर्टना से सुरक्षा-बचाव के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस 101 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सूचना दी जाए। पटाखा विक्रेताओं के लिए जारी एडवाइजरी में निर्देश दिए गए हैं कि केवल वैध लाइसेंसधारी विक्रेता ही पटाखों की बिक्री कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें