फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जांच की सूचना देकर नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। सांथा विकास खंड के अगियौना में जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को अनियमितता की जांच होनी थी। लेकिन जांच अधिकारी देर शाम तक गांव नहीं पहुंचे। शिकायतकर्ता को नहीं आने की सूचना भी नहीं दी गई। जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्रामीण आक्रोशित हैं।
विज्ञापन

अगियौना ग्राम पंचायत में शिकायतकर्ता शिवसागर पासवान ने ग्राम पंचायत में वित्तीय अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायत के मामले में ब्लॉक से लेकर जिले तक के अधिकारियों के जांच से संतुष्टि नहीं मिली। उक्त मामले की शिकायत लोकायुक्त से करके कार्रवाई की मांग की गयी थी। 34 बिंदुओं पर बिना काम के भुगतान, एक ही व्यक्ति के खाते में कई बार भुगतान करना जैसे मामले की शिकायत शपथ पत्र के साथ की गयी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए लोकायुक्त ने जिलाधिकारी को टीम गठित करके जांच करने का निर्देश दिया था। सोमवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार मेंहदावल आंनद ओझा, सीओ सर्वबदन सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी तथा सहायक अभियंता नलकूप खंड को जांच करने के लिए नामित किया गया था। शिकायतकर्ता पूरे दिन इंतजार करने रहे लेकिन न तो कोई जांच टीम गांव पहुंची और न ही टीम के नहीं पहुंचने के संबंध में कोई सूचना दी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें