फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी नदारद, भटकते रहे फरियादी

Wed, 13 Jul 2016 11:33 PM IST
sant kabir nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर फरियाद लेकर आने वाले लोग निराश होकर वापस लौटने को मजबूर हैं। बुधवार को बीडीओ और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय खाली दिखे। ऐसे में अपनी समस्या बताने आए फरियादियों को निराश होकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन


 जिला विकास अधिकारी सुरेश चंद्रा के पास नाथनगर ब्लॉक के बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार है। प्रभार ग्रहण करने के बाद डीडीओ ने सप्ताह में एक दिन प्रत्येक बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर रह कर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनने के लिए समय निर्धारित किया था। इधर कुछ सप्ताह से डीडीओ निर्धारित समय पर भी ब्लॉक पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। बुधवार को मडहाराजा गांव निवासी शकील अहमद ने बताया कि दो दिनों से बीडीओ से मिलने आ रहे हैं, लेकिन बीडीओ से मुलाकात नहीं हो पा रही है। 

महुली कसबा निवासी राधिका देवी, लालमति आदि को शादी अनुदान के आवेदन पत्र पर बीडीओ का हस्ताक्षर कराना थे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा। बीडीओ की अनुपस्थिति में ब्लाक पर एडीओ पंचायत, एडीओ आईएसबी,एडीओ, एमआई आदि भी मौजूद नहीं थे। मनरेगा सेल में एपीओ ऋषि सिंह अपने सहयोगियों के साथ कार्य में मशगूल नजर आए।
विज्ञापन


प्रभारी बीडीओ रमेशचंद्रा ने बताया कि जिले पर राष्ट्रीय एकीकरण की मीटिंग तय होने के कारण ब्लॉक पर पहुंचना संभव नहीं हुआ। अन्य अधिकारियों की अनुपस्थिति की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें