फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पोखरे की भूमि पर कब्जा, एसडीएम से की शिकायत

Wed, 23 Apr 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र के कलेन हरदो गांव में कुछ दबंगों द्वारा पोखरे की भूमि को पाटकर उस पर अवैध तरीके से खेती की जा रही है। जबकि इस भूमि को खाली करने का निर्देश हाइकोर्ट से भी हो चुका है।
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के कलेन हरदो निवासी दीपनारायण ने बुधवार को उपजिलाधिकारी धनघटा को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि गांव के कुछ दबंगों ने पोखरे की भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया गया है। इस जमीन से कब्जे को हटाकर खाली करने के लिए हाइकोर्ट से भी आदेश है। उपजिलाधिकारी धनघटा अरुण वर्मा ने आश्वासन दिया कि इस भूमि की जांच करा कर जल्द ही पोखरे की भूमि को खाली कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें