फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: फुटपाथ पर कब्जे से सिकुडीं सड़कें, राहगीर परेशान

Wed, 05 Aug 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
समय माता मंदिर रोड पर लगी दुकानें।  
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि सड़क पर अतिक्रमण से राहगीरों की परेशानी दूर करने के लिए कदम उठाए जाएं लेकिन शहर में जगह-जगह अतिक्रमण के चलते सड़कें सिकुड़ गई हैं। सड़क की पटरियों के साथ ही सड़क तक दुकानें लगाकर अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे आने- जाने वाले लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। दूसरी तरफ नगर पालिका प्रशासन सिर्फ चेतावनी तक ही सीमित है।
विज्ञापन

शहर के गोला बाजार, मुखलिसपुर तिराहा, बैंक चौराहा, समय माता मंदिर रोड, आजाद चौक, मेंहदावल बाईपास सहित तमाम ऐसे क्षेत्र है जहां पर अतिक्रमण का बोलबाला है। सड़क तक दुकानें सज रही हैं। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहीं नहीं जहां पर थोड़ी जगह बच जा रही है वहां वाहन चालक वाहन खड़ा कर काम निपटाने चले जा रहे हैं। इससे समस्या और बढ़ गई है।
हद तो यह है कि पिछले कई महीनों से अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है, हालांकि यातायात पुलिस कुछ स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देकर हटाती है, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर स्थिति जस की तस बन जाती है।
विज्ञापन

शहर में आए पन्ने लाल ने बताया कि अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न रही है। जिसके कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। वहीं राम प्रकाश ने बताया कि वाहन खड़ा करने के लिए कोई स्थान नहीं है। जिससे समस्या और बढ़ रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें