संतकबीरनगर। शहर के भेली मंडी से बरदहिया जाने वाला मार्ग का निर्माण बजट के अभाव में आठ माह से रुका रहा, लेकिन अब बजट मिल गया है। इससे सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क को आरसीसी बनाया जा रहा है, जिससे अब इस मार्ग पर लोगों का आवागमन सुगम हो सकेगा और आस पास के लोगों परेशानी से निजता मिलेगी।
नगर पालिका प्रशासन ने एक साल पहले आजाद चौक से बरदहिया बाजार तक अंडरग्राउंड नाला का निर्माण कराया। इस दौरान सड़क तोड़ दी गई थी। बाद में आजाद चौक से भेली मंडी तक सड़क का निर्माण कराया गया। इसके आगे बरदहिया बाजार तक की सड़क को बजट का अभाव बताकर अधूरा छोड़ दिया था। इसके कारण इस मार्ग से आने- जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही आसपास के लोगों के घरों व दुकानों में धूल उड़कर जाने से लोग परेशानी झेल रहे थे।
अब सड़क के निर्माण के लिए करीब 40 लाख रुपये मिल गए हैं, इसके साथ ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
इससे लोग खुश नजर आ रहे हैं। इस क्षेत्र के निवासी अमित कुमार, पवन कुमार आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे काफी राहत मिलने की उम्मीद है। ो