फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: खलीलाबाद-बहराइच रेलमार्ग निर्माण की बाधा दूर

Mon, 30 Jun 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
परसा पांडेय में पत्थरों को एक सीध में करके एलाइनमेंट मिलाते हुए अ​धिकारियों की टीम
विज्ञापन
बिसौंवा। खलीलाबाद-बहराईच रेल मार्ग के निर्माण में तेजी आई है। अब तक आई हुई आपत्तियों का लगातार निस्तारण किया जा रहा है। जिसके चलते कार्य में तेजी भी आई है। वहीं तीन स्थानों पर कैंप कार्यालय बनाकर 14 स्थानों पर रेलवे की टीम काम करा रही है।
विज्ञापन

वहीं रेट्स ब्रांच सिस्टम (आरबीएस) की टीम पूरे रेलमार्ग के अलाइनमेंट का जिम्मा संभाले हुए है। अभी तक दर्जन भर से अधिक आपत्तियों का निस्तारण भी किया जा चुका है। इस मार्ग पर बखिरा स्थित गांव समदा और गौरा में भूमि की पैमाइश तेजी से चल रही है। वहीं मिट्टी पाटने के साथ उसको बराबर करने का कार्य किया जा रहा है।
वहीं मेंहदावल स्थित टडवा, मंझरिया तिवारी में जेसीबी के माध्यम से अधिग्रहित भूमि पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए मिट्टी कटाव पटाव का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। करमा कला में पांच लोगों ने जमीन के लिए आपत्ति डाली थी कि उनकी जमीन अधिक ली जा रही है। जबकि कागज में यह कम है।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे, राजस्व विभाग व तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम पहुंची। इस टीम में मेंहदावल तहसील प्रशासन व रेलवे की संयुक्त टीम में नायब तहसीलदार प्रेम, कानूनगो राम लल्लन, चार राजस्व गांवों के लेखपाल अंकित मिश्रा, जितेंद्र बहादुर लाल श्रीवास्तव, सुग्गूलाल की संयुक्त टीम शामिल रही।
टीम ने रेलवे द्वारा पूर्व में अधिग्रहित भूमि मालिकों गंगाराम पांडे, सीताराम पांडे तथा अन्य ग्राम वासियों की भूमि की पैमाइश की तथा पहले से नसब किए गए रेलवे के पत्थरों की दूरियों को एक सीध में अलाइनमेंट किया गया। टीम ने सभी की मौजूदगी में पुराने गडे हुए पत्थरों को सही स्थान पर लगवाया। इसके बाद लोगों ने सहर्ष निर्माण को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें