फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रेक्षक व डीएम ने की अभिलेखों की स्क्रूटनी

Sun, 26 May 2024 10:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरओ, प्रत्याशी और अभिकर्ता बैठक में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के बाद रविवार को सामान्य प्रेक्षक जनक प्रसाद व डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एचआरपीजी कॉलेज में सभी विधानसभा क्षेत्र के एआरओ के साथ राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों और उनके अभिकर्ताओं की मौजूदगी में अभिलेखों की स्क्रूटनी की गई।
डीएम ने मतदान दिवस के दिन पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रक्रिया के दौरान ईवीएम व वीवीपैट को बदलने आदि से संबंधित मामलों में पीठासीन डायरी में उल्लेखित कारण आदि की स्क्रूटनी करते हुए संबंधित एआरओ से मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी की पीठासीन डायरी का अवलोकन किया। साथ ही कारण और निस्तारण की प्रक्रिया आदि की जानकारी ली।
विज्ञापन


स्क्रूटनी के दौरान मतदान केंद्रों के पीठासीन अधिकारी की पीठासीन डायरी सहित अन्य अभिलेखों में कोई त्रुटि नहीं पाई गई। जिसे स्क्रूटनी के दौरान प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं के समक्ष पढ़ा गया। पीठासीन डायरी में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सकुशल रूप से संपन्न होने का उल्लेख है। स्क्रूटनी के दौरान प्रेक्षक व डीएम ने प्रत्याशियों और अभिकर्ताओं से संतुष्टि का फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

इस दौरान एडीएम जय प्रकाश, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी नदीम अशरफ, भाजपा प्रत्याशी के अभिकर्ता कमलेश प्रसाद, निर्दल प्रत्याशी रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी रामदरश यादव, अभिकर्ता भाजपा मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें