फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

Mon, 22 Sep 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल थाने में मिशन श​​क्ति के बारे में लोगों को जानकारी देते एसपी-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बखिरा/मेंहदावल। सोमवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मेंहदावल व बखिरा थाना परिसर में मिशन शक्ति 5.0 का शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति 5.0 के कार्यालय का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संदीप मीणा ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अभियान के माध्यम से सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है और उन्हें समाज में समान स्थान दिलाने के लिए प्रयासरत है। इसके जरिए योगी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश दे रही है।
इस बार मिशन शक्ति की थीम है “सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश”। यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया है। यह चरण 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 30 दिनों तक चलेगा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों की फुट पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। महिला बीट पुलिस अधिकारी गांवों और वार्डों में जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी व वरिष्ठ अधिकारी जनता से संवाद भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें