फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शोर-शराबे के बीच डेबरी में आपत्तियों का निस्तारण

Wed, 30 Jul 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। हैंसर ब्लाॅक के ग्राम डेबरी में मंगलवार को देर शाम तक चकबंदी विभाग के एसओसी विनय कुमार सिंह व सीओ केके द्विवेदी ने किसानों के साथ वार्ता कर आपत्तियां सुनीं। अधिकारियों ने आपत्तियों का निस्तारण किया।
विज्ञापन

चकबंदी विवाद के निपटारे के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर गांव में पहुंचे अधिकारियों ने कृषकों की समस्याओं को सुनी। इस बीच किसानों द्वारा की गई 54 आपत्तियों का मौके पर निस्तारण किया गया। अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई से किसान संतुष्ट नजर आए। इस बीच वहां मौजूद कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन जनता ने उनके विरोध को नजरअंदाज करते हुए अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनी।
संबंधित अधिकारियों ने सभी किसानों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का आश्वासन दिया। एसओसी विनय कुमार सिंह ने बताया कि सभी किसानों की समस्याओं का निस्तारण कर लिया जाएगा। शेष मामलों में वह जांच कर निस्तारित करने का प्रयास करेंगे। कहा कि कोई भी किसान सड़क की जमीन से उड़ान चक से प्रभावित नहीं होगा। किसी भी दशा में कृषक का शोषण नहीं होने देंगे। इसके लिए सभी कर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। इस बीच किसानों के धारा 20 के 54 फाइल का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर चकबंदी विभाग के कानूनगो और लेखपाल के अलावा गांव के जितेन्द्र शर्मा, सिकंदर यादव, गया प्रसाद, विनोद कन्नौजिया, अजय कुमार, हरिश्चंद, अभिषेक मिश्रा, अनिल मिश्रा, विपुल, धनंजय उपाध्याय, दीपांशु उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें