संतकबीरनगर। कूड़ीलाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज विधियानी में बुधवार को शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद के प्रधानमंत्री, मंत्रिपरिषद और सांसदों का शपथ ग्रहण समारोह कोनी स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित किया गया। इसमें सभी को शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सेवा प्रमुख अजय दूबे उपस्थित रहे। उन्होंने नवचयनित छात्र सांसदों को शपथ दिलाते हुए उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का बोध कराया।
शिशु भारती के प्रधानमंत्री के रूप में कक्षा चतुर्थ के आदित्य श्रीवास्तव तथा उप प्रधानमंत्री के रूप में कक्षा तृतीय की राशि राय ने शपथ ली। कन्या भारती की प्रधानमंत्री नवम की गायत्री यादव और उप प्रधानमंत्री एकादश की अंशिका यादव बनीं। वहीं छात्र संसद के प्रधानमंत्री के रूप में एकादश ‘क’ के सूर्य प्रकाश मौर्य तथा उप प्रधानमंत्री के रूप में दिव्यांशु ने शपथ ग्रहण किया।
इस अवसर पर छात्र संसद के प्रमुख आचार्य शैलेश श्रीवास्तव एवं कन्या भारती की प्रमुख आचार्या सुदक्षिणा ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला परिषद वार्ड बिझड़ी से भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार
जिला परिषद वार्ड बिझड़ी से भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार