फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar: संजय निषाद बोले, भेदभाव भूलकर विकास के लिए कार्य करे जनप्रतिनिधि

Mon, 14 Nov 2022 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

संजय निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार समाज के हर तबके के लोगों को विकास की मुख्य धारा में ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर केंद्र सरकार ने मछुआ समुदाय का निशुल्क पांच लाख का बीमा करने के साथ-साथ भूमिहीनों को केसीसी का लाभ दिलाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
हैंसर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान को शपथ दिलाते एसडीएम धनघटा।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के हैंसर ब्लॉक की नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कालिंदी चौहान ने रविवार को ब्लॉक परिसर में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद और कालिंदी चौहान के पति विधायक गणेश चंद चौहान समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कालिंदी चौहान को प्रमुख पद की शपथ एसडीएम डॉ. रविंद्र कुमार ने दिलाई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि आपसी मनमुटाव, भेदभाव को भूलकर सभी जनप्रतिनिधियों को विकास के लिए कार्य करना चाहिए। संघर्ष की बदौलत अपने सपनों को साकार किया जा सकता है।

संजय निषाद ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार समाज के हर तबके के लोगों को विकास की मुख्य धारा में ले जाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उनके आग्रह पर केंद्र सरकार ने मछुआ समुदाय का निशुल्क पांच लाख का बीमा करने के साथ-साथ भूमिहीनों को केसीसी का लाभ दिलाने का आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


विधायक गणेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के भावनाओं का आदर करते हुए उन्होंने अविश्वास लाया और कालिंदी चौहान को प्रमुख बनाया। उन्होंने कहा कि अब विधायक और प्रमुख मिलकर विकास खंड के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर फतेह बहादुर उर्फ जोखई सिंह, राकेश मिश्रा, संजय बहादुर सिंह राठौर, अशोक अग्रहरि, सर्वेश पांडेय, संतोष चौहान, लक्ष्मी नारायण दुबे, संतोष दुबे, एसबी सिंह, पूनम चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें