फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शत प्रतिशत मतदान के लिए दिलाई शपथ

Sat, 18 May 2024 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल खलीलाबाद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षकों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई। प्रबंधक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करें। इसके साथ ही अपने आसपास के लोगों काे मतदान के लिए जागरूक करें, जिससे जिले का मत प्रतिशत बढ़े। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए अच्छी सरकार जरूरी है। इसके लिए सबसे अहम है कि सभी लोग मतदान की जिम्मेदारी निभाएं। न सिर्फ खुद मतदान करें बल्कि दूसरों काे भी मतदान के लिए प्रेरित करें। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को शत प्रतिशत मतदान करने और कराने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, आशुतोष पांडेय, बबिता त्रिपाठी, नितेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें